क्रिकेटर उन्मुक्त चंद ने न्यूट्रीशनिस्ट सिमरन खोसला से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें

अंडर-19 विश्व कप-2012 विजेता भारतीय टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त चंद ने रविवार को न्यूट्रीशनिस्ट सिमरन खोसला से शादी कर ली। 28-वर्षीय उन्मुक्त ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "आज हमने हमेशा के लिए...(साथ रहने का)...फैसला किया! 21.11.21 #SimRANtoChand।" इसी साल अगस्त में उन्मुक्त ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अमेरिका में क्रिकेट खेलने का फैसला किया था।