क्रिकेटर को 3-4 साल बाद टीम से जुड़ना चाहिए, धोनी का मामला स्पेशल लगता है: कपिल देव

1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव के मुताबिक, उनका हमेशा से मानना रहा है कि किसी क्रिकेटर को संन्यास के 3-4 साल बाद ही टीम के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि संन्यास के 1 साल बाद भारतीय टीम के मेंटर के तौर पर एम.एस. धोनी की नियुक्ति का मामला स्पेशल लगता है। बकौल कपिल, यह अच्छा फैसला है।