क्रिकेटर व कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल को त्रिपुरा के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इससे पहले कर्नाटक की टीम के मैनेजर रमेश ने बताया था कि मयंक अगले 48 घंटों तक बोल नहीं पाएंगे। फ्लाइट में पानी समझकर एक पाउच से तरल पदार्थ पीने पर मयंक बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।