भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ का कर्नाटक में सुपरमार्केट के एक स्टाफ सदस्य से विवाद हो गया जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में गायकवाड़ और स्टाफ सदस्य बहस करते नज़र आ रहे हैं जिसके कुछ देर बाद गायकवाड़ के दोस्त स्टाफ सदस्य को पीटते दिखे। बकौल रिपोर्ट्स, इस मामले में पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।