क्रिकेटर रैना के फूफा व उनके बेटे की हत्या के केस में आरोपी यूपी में मुठभेड़ के बाद अरेस्ट

मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, दोनों घुमंतू गिरोह के सदस्य हैं और इनमें से एक 2020 में पठानकोट (पंजाब) में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और उनके बेटे की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। मामले में एक अन्य आरोपी पिछले साल गिरफ्तार हुआ था।