क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से सगाई कर ली है। सीएसके ने सगाई की तस्वीरें ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। शार्दुल के एक फैनपेज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें मिताली शार्दुल को अंगूठी पहना रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सगाई मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के परिसर में हुई जिसमें परिवारिक सदस्य और दोस्त शामिल हुए।