आईपीएल में मुंबई इंडियंस व राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके कर्नाटक के ऑल-राउंडर श्रेयस गोपाल ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड निकिता शिव से शादी रचाई। निकिता एक कंपनी में ब्रैंड और मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम करती हैं। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने वाले निकिता व श्रेयस ने इसी साल अगस्त में सगाई की थी।