क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज फर्म क्रैकेन ने कहा है कि वह दुनियाभर में अपने लगभग 1,100 या 30% कर्मचारियों की छंटनी करेगी। सीईओ जेसी पॉवल ने कहा कि इस साल की शुरुआत से आर्थिक और भू-राजनीतिक कारकों का वित्तीय बाज़ारों पर प्रभाव पड़ा है। बकौल पॉवल, छंटनी से उनकी टीम में कर्मचारियों की संख्या उतनी हो जाएगी जितनी 12 महीने पहले थी।