'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनेंस ने हाल के हफ्तों में करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है जिसमें भारत के लगभग 36 ग्राहक सेवा कर्मचारी भी शामिल हैं। बाइनेंस के प्रवक्ता ने प्रभावित कर्मचारियों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। पिछले हफ्ते कंपनी के सीएसओ पैट्रिक हिलमैन ने इस्तीफा दिया था।