inshorts

क्रिप्टोकरेंसी कभी भी घट सकने वाली एक त्रासदी है: डॉनल्ड ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी एक ऐसी त्रासदी है जो कभी भी घट सकती है। उन्होंने खुद को क्रिप्टोकरेंसी का प्रशंसक नहीं बताते हुए कहा, "मुझे अमेरिकी करेंसी पसंद है...मुझे लगता है उससे (क्रिप्टोकरेंसी) अमेरिकी करेंसी को नुकसान होता है।" उन्होंने कहा, "(क्रिप्टोकरेंसी) फर्ज़ी हो सकती है। किसे पता वह क्या है।"