inshorts

क्रिप्टोकरेंसी यहां रहने वाली है व मेनस्ट्रीम टेक्नोलॉजी बनने वाली हैः पेटीएम फाउंडर

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने गुरुवार को कहा कि क्रिप्टोकरेंसी यहां रहने वाली है। उन्होंने कहा, "मैं क्रिप्टो को लेकर काफी सकारात्मक हूं। यह मौलिक रूप से क्रिप्टोग्राफी पर आधारित है और इंटरनेट की तरह मेनस्ट्रीम टेक्नोलॉजी बनने वाली है जो अभी दैनिक जीवन का हिस्सा है।" बकौल शर्मा, क्रिप्टो वॉल स्ट्रीट को सिलिकॉन वैली का जवाब है।