रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की सरकार, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) और पाकिस्तानी सेंट्रल बैंक क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एसबीपी के एक पैनल ने सिफारिश की है कि क्रिप्टोकरेंसीज़ को अवैध घोषित किया जाना चाहिए। पैनल ने सिंध हाईकोर्ट से क्रिप्टोकरेंसीज़ के लेन-देन पर जुर्माना लगाने का अनुरोध किया है।