क्रिसमस और नए साल की पार्टियों पर पाबंदी लगाने की नहीं है कोई योजनाः मुंबई की मेयर

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि क्रिसमस और नए साल की पार्टियों पर पाबंदी लगाने की कोई योजना नहीं है। पेडनेकर ने कहा, “हम लोगों से बीएमसी और मुंबई पुलिस द्वारा जारी एसओपी का पालन करने की अपील करते हैं।” नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक पूर्ण टीकाकरण करवा चुके लोग ही सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकते हैं।