विस्कॉन्सिन (अमेरिका) में क्रिसमस परेड के दौरान एसयूवी की टक्कर से कई लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए हैं। बकौल पुलिस, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और वाहन को ज़ब्त कर लिया गया है। एक वीडियो में तेज़ रफ्तार एसयूवी के गुज़रने और लोगों के चीखने की आवाज़ सुनाई दे रही है।