क्रिसिल ने 2022-23 के लिए भारत की विकास दर को घटाया, 7.3% रहने का जताया अनुमान
घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान 7.8% से घटाकर 7.3% किया है। क्रिसिल ने कच्चे तेल के दामों में उछाल, निर्यात में गिरावट और बढ़ती महंगाई के चलते देश की जीडीपी विकास दर के अनुमान को घटाया है। बकौल क्रिसिल, 2022-23 में महंगाई दर 6.8% रहने का अनुमान है।