क्रीमियन पुल पर मर्सिडीज़ चलाते दिखे पुतिन, अक्टूबर में हुआ था इसी पुल पर बम धमाका

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का क्रीमियन पुल (रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला पुल) पर मर्सिडीज़ कार चलाने का वीडियो सामने आया है। इस पुल का कुछ हिस्सा अक्टूबर में हुए बम धमाके में क्षतिग्रस्त हो गया था और रूस ने यूक्रेन पर धमाका करने का आरोप लगाया था। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के आरोप से इनकार कर दिया था।