आईपीएल 2022 में सोमवार को अपने भाई व गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑल-राउंडर क्रुणाल पांड्या के जश्न नहीं मनाने की तस्वीर वायरल हो गई है। क्रुणाल की गेंद पर मनीष पांडे ने हार्दिक का कैच पकड़ा था। हार्दिक 28 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए।