एक क्रू मेंबर के कोविड-19 से संक्रमित मिलने के बाद 2,000 से अधिक लोग मुंबई-गोवा कॉर्डेलिया क्रूज़ शिप पर फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रू मेंबर रैपिड ऐंटीजन टेस्ट में संक्रमित मिला और उसे आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारी उतरने की अनुमति देने से पहले क्रूज़ शिप पर सवार सभी 2,000 यात्रियों का टेस्ट कर रहे हैं।