न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने सोमवार को विराट कोहली को तीनों अंतर्राष्ट्रीय प्रारूपों में कम-से-कम 100-मैच खेलने वाले दूसरे क्रिकेटर बनने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "क्लब में आपका स्वागत है...आने वाले वर्षों में आपके और भी कई मैच देखने के लिए...उत्साहित हूं।" गौरतलब है, टेलर फरवरी-2020 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।