क्लिकबेट पत्रकारिता: 'मूल्यांकन घटाने की योजना बना रही मीशो' वाली खबर पर कंपनी के सीईओ
मीशो के सीईओ विदित आत्रे ने 'मीशो अपने मूल्यांकन को पिछले फंडिंग राउंड से कम-से-कम 25% घटाने की योजना बना रही है' वाली खबर को 'झूठा' करार दिया है। उन्होंने कहा, "इस क्लिकबेट पत्रकारिता को देखकर दुख हुआ।" वहीं, खबर छापने वाले पब्लिकेशन ने स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि मीशो ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया था।