बारामती (महाराष्ट्र) में मरीज़ के साथ आए 4 लोगों ने एक डॉक्टर और उसके बेटे को घर में घुसकर पीटा जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। डॉ. युवराज गायकवाड़ के मुताबिक, वह परिवार के साथ डिनर कर रहे थे और दरवाज़ा खोलने में देरी होने पर लोगों ने खिड़की का कांच तोड़ दिया। उनका क्लीनिक घर के बाहर बना है।