आईपीएल 2021 क्वॉलिफायर 2 से पहले केकेआर के ऑल-राउंडर वेंकटेश अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स के पेसर आवेश खान द्वारा खाना खिलाने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। केकेआर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "तेरा यार हूं मैं।" गौरतलब है कि आवेश और वेंकटेश घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं।