मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया), सिवान, गोपालगंज, मुज़फ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार समेत 24 ज़िलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के अंदर राज्यभर में न्यूनतम तापमान औसतन 10°C के नीचे रिकॉर्ड किया गया है।