कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था: कोहली-गांगुली विवाद पर कोहली के कोच
वनडे कप्तानी को लेकर विराट कोहली और सौरव गांगुली के विवाद के बारे में कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि दोनों तरफ से कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा, "टीम अच्छा कर रही है...मुझे नहीं लगता कि हमें अनावश्यक विवाद की ज़रूरत है। मुझे उम्मीद है...बीसीसीआई इससे प्रभावी ढंग से निपटेगा।"