ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में ऐशेज़ 2023 के दौरान लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में हुए नस्लीय दुर्व्यवहार का खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जॉनी बेयरस्टो के विवादित रनआउट के बाद एक MCC सदस्य ने उनके कान के पास आकर 'चुप रहो, तुम P**i' कहा था। इस घटना के बाद ख्वाजा अपना आपा खो बैठे थे।