खेत से सोने के सिक्के निकलने की अफवाह, एमपी में रात-रात भर खुदाई कर रहे लोग

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में असीरगढ़ किले के पास खेत से सोने के सिक्के मिलने की अफवाह फैलने के बाद लोग रात-रात भर वहां फावड़ा, टॉर्च और मेटल डिटेक्टर की मदद से खुदाई कर सिक्के ढूंढ रहे हैं। खुदाई करते लोगों का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। एक शख्स ने कहा, "सिक्के बिल्कुल निकल रहे हैं।"