केकेआर ने X पर भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की 2024 में चोट से रिकवर होने के दौरान की और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के पहले ही मैच में 5-विकेट हॉल लेने की तस्वीर शेयर कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। तस्वीर के साथ केकेआर ने लिखा, "खुदी को कर बुलंद इतना...💙👌।" गौरतलब है, शमी 2023 में चोटिल हुए थे।