खुद का AI सर्च इंजन बना रही मेटा, देगी गूगल व माइक्रोसॉफ्ट को टक्करः रिपोर्ट

''द इन्फॉर्मेशन' के अनुसार, मेटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सर्च इंजन बना रही है जो उसके सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सर्च क्वेरी का जवाब देगा। बकौल रिपोर्ट, इससे कंपनी गूगल और बिंग (माइक्रोसॉफ्ट) पर निर्भरता घटाएगी। दरअसल, अभी यूज़र्स द्वारा पूछी गई जानकारी देने के लिए मेटा का एआई चैटबॉट गूगल और बिंग इस्तेमाल करता है।

Load More