खुद को CBI अफसर बताकर ऑनलाइन ठगी करने वाले 19 वर्षीय लड़के को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक युवक को हिमाचल प्रदेश के चंबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19-वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है जो आठवीं तक पढ़ा है और मज़दूरी करता है। बकौल पुलिस, एक घंटे तक पहाड़ों पर ट्रेकिंग करने के बाद आरोपी पकड़ा जा सका।