देवास (एमपी) में फर्ज़ी एसडीएम बनकर पति संग मिलकर अवैध वसूली करने वाली बीजेपी नेत्री सरिता मालवीय व उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, महिला ने एक चिकन शॉप के मालिक को गोमांस बेचने के आरोप में फंसाने की धमकी देते हुए ₹10,000 मांगे थे। दोनों पर पहले से गाली-गलौज व मारपीट के 5-5 मामले दर्ज हैं।