खुद को कैंसर पेशेंट बताकर यूके की महिला ने बॉयफ्रेंड से ठगे ₹27 लाख, करवाई ब्रेस्ट सर्जरी

डर्बी (यूके) में एक महिला के खुद को कैंसर पीड़ित बताकर इलाज के लिए बॉयफ्रेंड से 5 साल में करीब ₹27 लाख ठगने का मामला सामने आया है। बकौल बॉयफ्रेंड, महिला ने पहले सर्वाइकल कैंसर फिर कोलन और ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने का दावा कर वे रुपए ब्रेस्ट एन्हान्समेंट सर्जरी, वज़न घटाने के ट्रीटमेंट और ट्रिप्स पर खर्च किए।