खुद को कृष्ण का अवतार बताता था बीटेक बाबा, कॉलेज के दिनों में भी कई युवतियों को फंसाया
'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, मथुरा (यूपी) में गीता ज्ञान के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाकर युवतियों का यौन शोषण करने के आरोप में पकड़ा गया 'बीटेक बाबा' अभिषेक खुद को भगवान कृष्ण का अवतार बताता था। जांच में सामने आया है कि वह अपने सहपाठियों के बीच प्रभावशाली था और कॉलेज में महिला सहपाठियों को अपने जाल में फंसा चुका है।