खुद को दोषी मानता हूं: सुनीता विलियम्स संग धरती पर वापसी में हुई देरी पर बुच विल्मोर

भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स के साथ धरती पर 9 माह बाद लौटे नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर ने कहा है, "इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर फंसे रहने के लिए खुद को दोषी मानता हूं।" उन्होंने कहा, "स्टारलाइनर के साथ समस्या थी जो वापस लौटने से रोक रही थी। अगर मैं उंगलियां उठाना शुरू करूं तो खुद से शुरुआत करूंगा।"