inshorts

खुद की स्पीड चेक करने के लिए लड़के ने हाईवे पर लगे स्पीडोमीटर के सामने लगाई दौड़, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का हाईवे पर लगे स्पीडोमीटर से अपनी दौड़ने की रफ्तार मापता नज़र आ रहा है। वीडियो में वह सड़क पर दौड़ते हुए जब मशीन के नीचे से गुजरता है तो उसकी स्पीड 22-23 किमी प्रति घंटा दर्ज होती है। गौरतलब है, स्पीडोमीटर ओवरस्पीडिंग पकड़ने के लिए लगाए जाते हैं।