बरेली (यूपी) में खुद को सब-इंस्पेक्टर बताकर 5 महिलाओं से शादी करने वाले शख्स पर केस दर्ज हुआ है। फर्ज़ी दारोगा की 5वीं पत्नी ने मामले की जानकारी होने पर शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले में पीड़िता के सास-ससुर सहित 6 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। वहीं, आरोपी पर पहले से दहेज उत्पीड़न व रेप के केस दर्ज हैं।