खाद्य आपूर्ति में बाधा के बीच गाज़ा की बेकरी में एक हफ्ते में खत्म हो जाएगा आटा: UN

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि इज़रायल की ओर से गाज़ा पट्टी में भोजन, ईंधन, दवाओं और अन्य सामानों की आपूर्ति बंद किए जाने के कारण गाज़ा की बेकरी में ब्रेड बनाने का आटा एक हफ्ते में खत्म हो जाएगा। यूएन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के मुताबिक, फिलहाल 8 लाख लोगों के लिए सिर्फ 5-दिन का आटा बचा है।