खाद्य तेलों के लिए सरकार ने तय किए मानक पैक साइज; अब नहीं चलेगा 1L के बजाय 910ml वाला खेल
सरकार ने शनिवार को सरसो और सोयाबीन समेत सभी खाद्य तेलों के लिए 200ml, 500ml, 1-लीटर से 20-लीटर तक के मानक पैक-साइज तय कर दिए हैं, ताकि उपभोक्ता अलग-अलग ब्रैंड्स की कीमतों की आसानी से तुलना कर सकें। नए नियम लागू होने के बाद अब कंपनियां 850ml, 910ml या अन्य गैर-मानक पैक के ज़रिए ग्राहकों को भ्रमित नहीं कर सकेंगी।