सरकार ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटाने के बाद कंपनियों से इसका पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने को कहा है। सूरजमुखी तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर शून्य जबकि सोयाबीन और पाम ऑयल पर शुल्क 10% से घटाकर 5% किया गया है। सरकार ने कंपनियों से PTD और MRP में तुरंत बदलाव करने की सलाह दी है।