केंद्र सरकार के नए नियम के मुताबिक, अब तय साइज़ में ही खाद्य तेलों की पैकेजिंग की जाएगी जो 200-मिलीलीटर, 500-मिलीलीटर और 1-20 लीटर के बीच होगी। 'नवभारत टाइम्स' के मुताबिक, सरकार की सख्ती से अब अलग-अलग ब्रैंड्स के तेल की कीमतों की तुलना करना आसान हो जाएगा, मिलावट और नाप-तौल की गड़बड़ी को पकड़ना भी आसान हो जाएगा।