लंदन में रहने वाली डायटीशियन मेगन रॉसी के मुताबिक, गलत तरीके से बैठकर खाना खाने से पेट व आंतों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है जिससे ऐसिड रिफ्लक्स, ब्लोटिंग और कब्ज़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एक्सर्पट सीधी रीढ़ के साथ बैठकर खाने की सलाह देते हैं। पूर्वी संस्कृतियों में फर्श पर पालथी मारकर बैठकर खाना खाने को कहा गया है।