तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला में खाना खाते समय गले में कथित तौर पर चिकन की हड्डी फंसने से 45 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। घटना के समय वह परिवार संग बैठकर खाना खा रहे था। उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने पर सदस्यों ने टुकड़े को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।