खाना पकाने के लिए एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करने के क्या हैं नुकसान?

'न्यूज़ 18' ने डॉक्टर्स के हवाले से बताया है कि एल्युमिनियम रिऐक्टिव मेटल है जिसमें टमाटर जैसे ऐसिडिक खाद्य पदार्थ पकाने से धातु भोजन में घुल सकता है। एल्युमिनियम रक्त में जमा होकर किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित कर पथरी का खतरा बढ़ा सकता है। इसके अधिक एक्सपोज़र से याददाश्त कमज़ोर होने और हड्डियों में कमज़ोरी की भी आशंका रहती है।

Load More