खाने में एक महीने में कितने तेल का इस्तेमाल हार्ट के लिए है सुरक्षित? डॉक्टर ने दिया जवाब
हार्ट एक्सपर्ट और फोर्टिस (ग्रेटर नोएडा) के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर हर्निश सिंह भाटिया के अनुसार, दिल की सेहत के लिए तेल की मात्रा सीमित रखनी ज़रूरी है। एक स्वस्थ वयस्क के लिए रोज़ 20-25 ग्राम यानी 3-4 चम्मच तेल पर्याप्त है। इस हिसाब से महीने में प्रति व्यक्ति 600-700 ग्राम तेल हार्ट के लिए सुरक्षित माना जाता है।