रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के एक रेस्टोरेंट में खाने में कीड़ा मिलने का दावा करने वाले 39-वर्षीय शख्स को तेलंगाना उपभोक्ता आयोग ने ₹13,180 का मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। रेस्टोरेंट ने न तो शिकायत पर ध्यान दिया था, न ही बिल भुगतान में छूट दी थी और स्टाफ ने शख्स के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।