बांदा (यूपी) में एक महिला ने अपने पति के गले में कथित तौर पर चाकू घोंप दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पति के खाना मांगने पर पत्नी ने उससे खुद निकालकर खाने को कहा था जिसे लेकर उनमें मारपीट हो गई। पत्नी चाकू से हमले के बाद कैश-मोबाइल लेकर घर में ताला लगाकर मायके चली गई।