खान सर की कोचिंग पर हमले को लेकर गिरफ्तार रौशन ने क्या कहा?
पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर मंगलवार रात हुए हमले को लेकर रौशन आनंद सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। रौशन आनंद ने कहा, "यह ज्ञान बिंदु कोचिंग और हमारे खिलाफ साजिश है। किसान कोल्ड स्टोर के मालिक और खान सर दोनों मिलकर ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।"