पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग मारपीट और तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। इस घटना में पहले फायरिंग की भी बात सामने आई थी लेकिन एफआईआर में गोलीबारी का ज़िक्र नहीं है। खान सर ने कहा कि तनावपूर्ण माहौल के चलते वह स्थिति समझ नहीं पाए।