खान सर के खिलाफ अंजना ओम कश्यप ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया मुकदमा
'आजतक' की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे ग्रुप ने खान सर, अभिनय सर और बबीता त्यागी समेत 8 लोगों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में यूट्यूब, मेटा और X पर उनके खिलाफ बोली गई बातों को हटाने की मांग की गई है और हर्जाने के तौर पर ₹2 करोड़ मांगे गए हैं।