खान सर ने पहले की थी पटना पुलिस की तारीफ, अब कहा- पुलिस लेट पहुंची
खान सर ने कोचिंग पर हमले मामले में पहले पटना पुलिस की जमकर तारीफ की थी और अब उन्होंने कहा है कि पुलिस लेट पहुंची। उन्होंने अपने गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर कहा, "मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती इसलिए हमने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की।"