मशहूर शिक्षक खान सर ने बिहार के आरा (भोजपुर) में 99 कट्ठा ज़मीन खरीद ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खान सर ने कोइलवर मौजा में ज़मीन खरीदी है और शुक्रवार को उन्होंने आरा आकर रजिस्ट्री कार्यालय में ज़मीन की रजिस्ट्री कराई जिसके 30 मिनट बाद वह निकल गए। सरकारी दर के मुताबिक, इस ज़मीन की कीमत करीब ₹1.5 करोड़ है।